Education

यूपी टीईटी 2021: यूपीटीईटी 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर, 8अप्रैल को आएगा परिणाम, कल जारी होगी संशोधित उत्तरमाला

यूपी टीईटी 2021 : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 का आयोजन 23 जनवरी को हुआ था। यूपीटीईटी 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। यूपीटीईटी 2021 का रिजल्‍ट 8 अप्रैल को घोषित क‍िया जाएगा। वहीं यूपी टीईटी की संशोधित उत्‍तर कुंजी रिजल्‍ट जारी होने से एक द‍िन पहले ही गुरुवार सात अप्रैल को वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। और शुक्रवार को परिणाम घोषित होगा।

यह परीक्षा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कराई गई थी। इस इम्तिहान के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया था और करीब 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसके बाद से ही उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षा परिणाम जारी होना था, लेकिन आचार संहिता के चलते सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन से इस बाबत मंजूरी मांगी थी। इसके चलते मामला लटक गया और परिणाम जारी नहीं हो सका था। अब नई सरकार के गठन के बाद शासन ने सचिव पीएनपी को परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी ) 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गयी थी। लेकिन पेपर आउट होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी समेत कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद नए सचिव की नियुक्ति की गई।सरकार ने एक माह में परीक्षा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन परीक्षा 23 जनवरी 2022 को संपन्न हुई। दोबारा हुई परीक्षा का परिणाम 25 फरवरी को जारी किया जाना था, इससे पहले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई।बुधवार को परिणाम जारी करने के लिए शासन की मंजूरी मिलने के बाद अब परिणाम जारी करने की तैयारी अंतिम दौर में है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top