बॉलीवुड: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया ने बेटी को दिया जन्म, कपल ने कहा- हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है…

बॉलीवुड: 27 जून को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में कपूर फैमिली के एक नए मेंबर ने आंखें खोलीं। आज यानी 6 नवंबर को आलिया भट्ट ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। कपूर और भट्ट परिवार में नन्ही परी के जन्म के बाद खुशी का माहौल है। अपनी नातिन से मिलने जहां आलिया की मां सोनी राजदान हॉस्पिटल पहुंच गई हैं वहीं लिटिल गर्ल की दादी नीतू कपूर भी पहुंच चुकी हैं।

रणबीर कपूर रविवार सुबह आलिया को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यह वही अस्पताल है, जहां ऋषि कपूर भर्ती थे और उन्होंने आखिरी सांसें ली थीं। पहले कहा जा रहा था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन नवंबर की शुरुआत में कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है।

हाल ही में आलिया की गोद भराई की रस्में हुई थीं। इस सेरेमनी में बी-टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। रस्मों में भट्ट और कपूर खानदान कपल और उनके होने वाले बच्चे को आशीर्वाद देने लिए पहुंचा था। रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। फिर उसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद उन्होंने इस साल शादी कर ली।