अलविदा: संरक्षक सपा मुलायम सिंह यादव ने 82 साल के उम्र दुनिया को कहा अलविदा, मेदांता अस्पताल मे ली अंतिम सांस, सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

मुलायम सिंह यादव: बीते कुछ दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आईसीयू में दाखिल समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 साल के उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली।

पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। तब से मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

आपको बता दें कि 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह को एक अक्तूबर की रात को आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। मुलायम सिंह यादव का मेदांता के एक डॉक्टरों का पैनल इलाज कर रहा था। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रह रही है। मेदांता अस्पताल ने बयान जारी कर बताया था कि मुलायम सिंह यादव जीवन रक्षक दवाओं पर चल रहे हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा l

पहलवान और शिक्षक रहे मुलायम ने लंबी सियासी पारी खेली। मुलायम सिंह यादव तीन बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। केंद्र में रक्षा मंत्री रहे। उन्हें बेहद साहसिक सियासी फैसलों के लिए भी जाना जाता है।