Maharajganj

पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार करने वाले 3 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार ।

महराजगंज के पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना पनियरा पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी कामयाबी हासिल की गई है। पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाकर बलात्कार करने के मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2026 (बलात्कार व पोक्सो एक्ट) का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिसके बाद उन्हें अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना के संक्षिप्त विवरण के अनुसार, करीब 16 वर्षीय पीड़िता का मनीष पुत्र संदीप निवासी चेहरी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीती 18 मई 2026 की रात्रि करीब 11:00 बजे मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया था। बगीचे में मुलाकात के दौरान गांव के ही दो अन्य युवकों विकास और राजन ने उन्हें देख लिया। दोनों अभियुक्तों विकास और राजन ने पीड़िता को घर पर बात बताने की धमकी देकर डराया और भयवश पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता के प्रेमी मनीष ने भी इसका कोई विरोध नहीं किया। इसके अतिरिक्त, मनीष ने पूर्व में पीड़िता के साथ वीडियो कॉलिंग के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर एक अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे राजन और विकास ने अपने मोबाइल में ले लिया और पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया। घटना के बाद सहमी पीड़िता अपने मामा के घर चली गई थी। बाद में जब घटना की भनक परिजनों को लगी, तो पीड़िता की माता की लिखित तहरीर के आधार पर थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 158/2026 के तहत धारा 70(2), 351(3) बीएनएस, 5G/6 पोक्सो एक्ट एवं 67 आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों विकास पुत्र लालमदन (उम्र 19 वर्ष, निवासी नरकटहा टोला रजही), राजन पुत्र दीपचंद (उम्र 21 वर्ष, निवासी नरकटहा टोला रजही) और मनीष पुत्र संदीप (उम्र 21 वर्ष, निवासी चेहरी) को गिरफ्तार कर लिया। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक प्रणव कुमार ओझा, उपनिरीक्षक शशिकांत यादव, उपनिरीक्षक उदयभान यादव, उपनिरीक्षक अमित कुमार राय, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव शामिल रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top