
महराजगंज के थाना घुघली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। घुघली पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 105/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त पूर्णवासी चौधरी पुत्र स्वर्गीय श्यामदेव (उम्र करीब 50 वर्ष) और उसकी पत्नी विन्द्रावती देवी (उम्र करीब 46 वर्ष), निवासीगण ग्राम पिपरा मुण्डेरी, थाना घुघली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के लिए रवाना कर दिया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल श्यामप्रवेश, कांस्टेबल अजीत यादव और महिला कांस्टेबल अंजनी शाह शामिल रहीं।