Maharajganj

नाबालिग लड़की भगाने के मामले में केस दर्ज, युवक गिरफ्तार, छह दिन बाद लड़की को पुलिस ने बरामद कर मां को सौंपा

नाबालिग लड़की भगाने के मामले में केस दर्ज, युवक गिरफ्तार
छह दिन बाद लड़की को पुलिस ने बरामद कर मां को सौंपा
महराजगंज सिंदुरिया
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 सितम्बर को नाबालिग लड़की को पनियरा थाना क्षेत्र के राजवाड़ा का राहुल साहनी ने भगा ले गया। मामले में पीड़ित मां की तहरीर पर घटना के सात दिन बाद स्थानीय पुलिस ने राहुल के विरुद्ध पास्को सहित बहला फुसलाकर भगा ले जाने का रविवार को मुकदमा दर्ज किया था।

जिस क्रम में रविवार को लड़की को पतरेगवां तिराहे के पास से शाम  सात बजे सिंदुरिया पुलिस ने बरामद कर आरोपित युवक की गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की सात दिन पूर्व उसके घर से राहुल नामक लड़का बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था । मामले में पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था। तहरीर के आधार पर सिंदुरिया पुलिस राहुल साहनी पुत्र रामदरश के विरुद्ध पास्को सहित विभिन्न धाराओं में का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। जिस क्रम में रविवार को पुलिस लड़की को बरामद कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस महराजगंज निचलौल रोड़ से भागाटार से सोनवल जाने वाले रोड़ रात 12.30 बजे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले के आरोपित को चालान न्यायालय किया गया है।
—————

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top