भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की यात्रा के एक महीने हुए पूरे, 31वें दिन राहुल के साथ दिखी कार्यकर्ताओं की भीड़

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जारी हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने पूरे हो चुके हैं। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अपने 31वें दिन में पहुंच गई है।

शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के तुमकुरू के मायासांद्रा से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजुम दिखाई दिया। सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू की गई यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए कश्मीर तक की दूरी तय करेगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।

जल्द ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा ऐप लॉन्च किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए एक ऐप लॉन्च किया हैं। इसमें यात्रा का लाइव लोकेशन देख सकते हैं। साथ ही इसको डाउनलोड कर अपना नंबर डालकर यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे l इस ऐप में लोग अपने सुझाव भी दे सकते हैं।