बिग बॉस ओटीटी: अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म जगत का बड़ा नाम है। उनका नाम सामने आने के बाद प्रशंसकों की खुशी दुगुनी हो गई है। उन्होने भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है। जिसमें निरहुआ, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव जैसे कई सितारों का नाम शामिल हैं। उनके गाने भी काफी मशहूर हैं।
अक्षरा सिंह के एक प्रोमो में अक्षरा का स्वैग देखते ही बनता हैं। इस वीडियो में वो ये कहती हुईं नजर आ रही हैं कि, ‘जो भी लोग भोजपुरी फिल्म जगत का नाम खराब कर रहे हैं उनकी लबर लबर बंद कर देंगे’। इस प्रोमो में उन्होने आगे कहा कि वैसे तो लोग हमें जबरदस्ती के रोमांस के लिए जानते हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो हम एक्शन करना भी जानते हैं।
वैसे अक्षरा सिंह से पहले भी भोजपुरी सिनेमा के कई सितारे बिग बॉस के कई सीजन का हिस्सा रहे हैं। निरहुआ से लेकर मोनालिसा तक कई भोजपुरी सितारों ने अपनी मौजूदगी और अंदाज से इस शो में चार चांद लगाए। लेकिन अब तक भोजपुरी फिल्म का कोई सितारा शो में जीत नहीं पाया है। अक्षरा से उनके प्रशंसकों को काफी उम्मीदें हैं। अक्षरा शो में कितना लंबा जाएंगी ये तो ऑन एयर के बाद ही पता चलेगा।
यह शो दो दिन में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑन एयर होने वाला है। ऐसे में देखना ये है कि इस शो में और कौन-कौन से प्रतियोगी नजर आएंगे। अक्षरा सिंह के प्रोमो में अंदाज को देखकर तो यही लग रहा है कि वो अपने दर्शकों का पूरा मनोरंजन करने वाली हैं और सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देने के लिए बिलकुल तैयार है।