Bhojpuri: पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की कोल्डवॉर के बीच में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की एंट्री, जाने क्या कहा…

Bhojpuri: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच भोजपुरी का सबसे बड़ा सुपर स्टार होने को लेकर विवाद रूकने का नाम नहीं ले रही हैl स्थिति ऐसी हो गई कि खेसारी अखाड़ा में पवन को फरियाने के लिए बुला रहे हैं तो पवन सिंह हरमोनिया लेकर फरिया लेने की चुनौती दे रहे हैंl भोजपुरी के दोनों सीनियर एक्टर और सिंगरों की लड़ाई रूकने का नाम नहीं ले रही हैl

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर एक्टर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जारी कोल्डवॉर के बीच में अक्षरा सिंह और दिनेश लाल यादव के बाद अब एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। भोजपुरी इंडस्ट्री की इस मशहूर अदाकारा ने इस विवाद पर दोनों कलाकारों का पक्ष रखा।

दोनों स्टार्स की लड़ाई पर अपना पक्ष रखते हुए आम्रपाली ने कहा कि लाइव आकर इस तरह कभी भी नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सबका अपना नजरिया होता है। मैं किसी को जज नहीं कर रही, लेकिन हर इंसान को अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अपने पसंदीदा कलाकार को इस तरह टूटा हुए देखकर फैंस भी निराश होते हैं। मैं भी खुद कभी इस तरह लाइव आकर चीजों को सामने नहीं लाऊंगी। मैं हमेशा यही कोशिश करूंगी कि लाइव आकर मैं अपनी जिंदगी कभी शेयर ना करूं।

वहीं, इस सारे विवाद को पब्लिसिटी स्टंट बताने वाले सवाल पर भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली ने कहा मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। मैं खुद को विवादों से हमेशा दूर रखती हूं। इस विवाद की वजह के बारे में कुछ पता नहीं है। मैं तो बस इतना मानती हूं कि यह जो भी जुबानी जंग है इसे जल्दी से जल्दी खत्म हो जाना चाहिए। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री एक परिवार के समान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *