महाराजगंज के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव करते हुए शासन ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा का तबादला कर दिया है। उन्हें अब फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं महाराजगंज के नए जिलाधिकारी के रूप में गौरव सिंह सोगरवाल की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि गौरव सिंह सोगरवाल इससे पहले महाराजगंज में ही मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात रह चुके हैं, ऐसे में जिले की भौगोलिक स्थिति और कार्यप्रणाली से वह पहले से ही अच्छी तरह वाकिफ हैं। शासन के इस फैसले के बाद अब जिले की कमान युवा आईएएस अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के हाथों में होगी।

नए जिलाधिकारी के रूप में गौरव सिंह सोगरवाल।