देश में कोरोना अपडेट: आज कोरोना मामलों में कल की तुलना में हुई बढ़ोत्तरी, 24 घंटे में 2139 नए मामले, 13 लोगों की गई जान

देश में कोरोना: देश में कोरोना वायरस के केसों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में आज कल की तुलना में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 2,139 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले, मंगलवार को महामारी के 1,957 मामले दर्ज किए गए थे।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान बीते 24 घंटे में कोरोना से 13 लोगों की जान भी गई है। कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 835 लोगों की मौत भी हो चुकी है। कोरोना के मामले भले ही बढ़े हो, लेकिन एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। देश में कोरोना के मामले बढ़कर अब 4 करोड़ 46 लाख 18 हजार 533 हो गए हैं। वहीं, अब तक कुल 4 करोड़ 40 लाख 63 हजार 406 लोग इससे ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया बीते 24 घंटे में कोरोना से 3,208 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 27,374 से कम होकर अब 26,292 हो गए हैं। कुल मामलों के एक्टिव केस- 0.06%, रिकवरी देर- 98.76%, डेली पाजिटिविटी दर- 0.81%, साप्ताहिक पाजिटिविटी दर- 1.13% हैं। बीते 24 घंटे में 4,93,352 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। देश में 102.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 94.90 करोड़ से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 21.53 करोड़ लोगों को प्रीकाशन डोज लगाई जा चुकी है।