देश में कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में आए 1,957 नये मामले, 8 लोगों की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में कोरोना वायरस के केसों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के दो हजार से कम मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,957 नए केस मिले हैं। कोरोना के घटते मामलों के बीच एक्टिव केस भी लगातार कम हो रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 8 लोगों की मौत भी हुई है। मृतकों की संख्या अब 5 लाख 28 हजार 822 हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 2,654 लोग रिकवर भी हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 28,079 से घटकर 27,374 हो गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़ 46 लाख 16 हजार 394 हो गई है। इसके साथ ही कुल 4 करोड़ 40 लाख 60 हजार 198 लोग ठीक हो चुके हैं।

बीते 24 घंटे में 5 लाख 3 हजार 576 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 219 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है। 102.65 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। लगभग 95 करोड़ दूसरी डोज लग चुकी है। इसके अलावा 21.49 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है।