Uttar Pradesh

यूपी: आगामी त्योहारों को देखते हुए सीएम योगी ने दिए निर्देश, खुले में मांस बिक्री रोकें, रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ाएं अलर्ट रहे पुलिस….

यूपी: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगामी नवरात्र, दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी जिले अलर्ट रहे और ऐसी व्यवस्था बनाएं कि इस साल शारदीय नवरात्र से छठ पूजा तक के पूरे त्योहार के माहौल में कहीं भी एक भी घटना न हो। उन्होंने कहा कि जिलों के अधिकारी बीते वर्षों में त्योहारों के दौरान हुई छोटी-बड़ी घटना का आकलन कर ऐसी व्यवस्था बनाएं कि काेई अप्रिय घटना न हो। कार्ययोजना बनाकर बीट सिपाही से लेकर चौकी, थाना, जिला, रेंज, जोन व मंडलों में तैनात हर अधिकारी फील्ड में उतर कर इसका प्रयास करें।

सीएम ने कहा कि शारदीय नवरात्र में सभी देवी स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करें। त्योहारों के दौरान ग्रामीण रूट पर बसों को बढ़ाएं। पुलिस, बस ड्राइवर और कंडक्टर यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें। डग्गामार, खस्ताहाल बसों का उपयोग किसी हाल में न हो। दीपावली पर पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर देने की व्यवस्था करें।

उन्होंने अगले दो दिन में सभी दुर्गा पूजा कमेटियों से थाना, सर्किल और जिला स्तर पर संवाद करने के निर्देश दिए। कहा, सड़क खोद कर पंडाल न बने, न ही यातायात बाधित होने पाए। प्रतिमा की ऊंचाई ज्यादा न हो, इसका ध्यान रखें। पूजा कमेटियों से सुनिश्चित कराएं कि उनके परिसर में ऐसा कोई काम नहीं होगा जिससे किसी की आस्था आहत हो। फूहड़ अथवा कानफोड़ू गीत-संगीत व नृत्य नहीं होना चाहिए। प्रतिमा विसर्जन का रूट पहले से तय करें। रास्ते में कहीं हाइटेंशन लाइन न हो। पंडालों में अग्निसुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम हों।

सीएम योगी ने कहा कि खुले में मांस की बिक्री अथवा अवैध स्लॉटर हाउस का संचालन न हो। धार्मिक स्थलों के आसपास मांस, मदिरा की दुकानें न हों। अवैध शराब, खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान जारी रखें। गरीबों, धात्री महिलाओं और कुपोषित बच्चों को सरकारी राशन तथा पौष्टिक आहार जरूर मिले। राशन माफिया को पनपने न दें। सीएम ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलिंडर, पत्थर रखने जैसी घटनाएं हो रही हैं। इसमें साजिश की आशंका है। कुछ स्थानों पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी भी हुई है। रेलवे के साथ मिलकर इंटेलिजेंस बेहतर बनाएं। ग्राम चौकीदारों के तंत्र को और सक्रिय करें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top