बलिया: BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज बलिया दौरे पर रहेंगे, विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

बलिया: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार को प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलिया के दौरे पर रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बलिया में विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आ रहे भूपेंद्र सिंह का जनपद में जोरदार स्वागत किया जाएगा। वह सिताबदियारा में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण भी करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष वहां कार्यकर्ताओं से जानकारी लेंगे। वापसी में व्यासी मे जियरस्वामी द्वारा आयोजित यज्ञ स्थल पर जाकर पुजा में भाग लेंगे। अपराह्न तीन बजे पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों संग बैठक में हिस्सा लेंगे।

वहीं दूसरी तरफ निकाय चुनाव कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सक्रियता बढ़ाई है। नगर निकाय के चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है। इसी हफ्ते में महापौर पद का आरक्षण भी जारी हो सकता है। उसके साथ ही पार्षदों के लिए वार्डों का भी आरक्षण तय होगा। चुनाव में जीत के लिए भाजपा नेताओं ने तैयारी तेज कर दी है।

इस चुनाव के लिए पार्टी ने भाजपा पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर लिया है। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में होने वाली बैठक में पार्षदों का भविष्य तय होगा। सक्रिय पार्षदों को ही आगे पुरस्कार मिल सकता है।  निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक के लिए स्थानीय पदाधिकारियों ने तैयारी पूरी कर ली है।