Elections news

चुनाव आयोग: आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग गुजरात चुनाव की तारीखों का करेगा एलान, चुनाव दो चरणों में हो सकता है चुनाव

गुजरात: गुजरात विधानसभा के लिए इस वर्ष के अंत में चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने राज्य में प्रचार के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए सभी पार्टियों ने गुजरात में चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं।

इस बीच, आज गुजरात विधानसभा चुनावों का एलान होगा। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है।
पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ।

Most Popular