इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में सारे सिरप के विक्रय पर रोक, इसी साल हो चुकी है 100 बच्चों की मौत, डॉक्टरों को सिरप नहीं लिखने का निर्देश

इंडोनेशिया: इंडोनेशिया मे इस साल किडनी की चोट के चलते लगभग 100 बच्चों की मौत हो गई है। खांसी की सीरप बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। इंडोनेशियाई सरकार ने  देश में सभी सिरप और सारी लिक्विड दवाओं के प्रिसक्रिप्शन और ओवर-द-काउंटर बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में में किडनी की समस्याओं से 100 बच्चों की मौत हुई थी। इसी को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बताया गया है कि सिरप लेने के बाद बच्चों की किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा। इस कारण बच्चों के सारे सिरप व तरल दवाओं की खुराक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

पाबंदी की घोषणा इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने की। उनके अनुसार देश में बच्चों की मौतों के आंकड़े में जनवरी के बाद जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद सयारिल मंसूर के अनुसार 20 प्रांतों में 99 मौतों की सूचना मिली है।

मंसूर ने कहा कि एहतियात के तौर पर मंत्रालय ने सभी अस्पतालों व डॉक्टरों को सिरप या तरल दवाएं नहीं लिखने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने दवा दुकानों को भी जांच पूरी होने तक इन सिरप का विक्रय नहीं करने व काउंटर से हटाने का निर्देश दिया है।