‘हल्ला बोल’ रैली: ‘हल्ला बोल’ रैली मे कांग्रेसियों ने महंगाई का किया विरोध, तले पकौड़े और जूते किए पॉलिश, रैली में अलग-अलग तरीके से जताया रोष

‘हल्ला बोल’ रैली: रविवार को मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा सरकार के खिलाफ रैली निकली। यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (GST) में वृद्धि के खिलाफ थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता महंगाई पर ‘हल्ला बोल’ रैली को संबोधित किये। इस रैली में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचें। इस दौरान दिल्ली के कई रास्तों पर वाहन सुबह के वक्त रेंगते रहें।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ रामलीला मैदान पर आयोजित हल्ला बोल रैली में अलग-अलग तरीके से रोष जताया। कोई सब्जियों की माला पहनकर तो किसी ने पकौड़े तलते हुए तेल की कीमत में बढ़ोतरी पर रोष जाहिर किया। एक जगह पर कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश करते हुए महंगाई के कारण बढ़ती मुश्किलों को दर्शाया।

रामलीला मैदान के चारों तरफ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में झंडा और टोपी पहनकर रैली में शामिल हुए। गर्मी अधिक होने के कारण पूरे दिन लोग पानी, चाय और खाने की चीजें तलाशते नजर आए। हल्ला बोल रैली में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, असम, छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेशों से लोग ट्रेन, बसों और निजी वाहनों से दिल्ली पहुंचे।

गर्मी अधिक होने के बावजूद सुबह 11 बजे से तीन बजे तक करीब चार घंटे तक रामलीला मैदान ग्राउंड में कुर्सियां भरी हुईं थीं। रैली को कई प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया।