मंकीपॉक्स: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा केस आया सामने, 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला पाई गई संक्रमित, 5 मरीज हुए ठीक

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस के बीच मंकीपॉक्स भी डराने लगा है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का 6वां मामला आया है, जिसमें 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला संक्रमित पाई गई है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

द्वारका में रहने वाली 22 वर्षीय अफ्रीका मूल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को पिछले कुछ दिनों से बुखार के साथ अन्य समस्या थी, जिसके बाद महिला को लोकनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मरीज की हालत ठीक है। इससे पहले लोकनायक अस्पताल से मंकीपॉक्स के पांच मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

इससे पहले लोकनायक अस्पताल में भर्ती अफ्रीका मूल की महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवा मामला था। महिला साउथ दिल्ली में रहती थी।