International

चीन: चीन में मिला 6.6 करोड़ साल पुराना डायनासोर का अंडा, वैज्ञानिक बोले- इसमें पाया गया अब तक का सबसे विकसित भ्रूण

चीन: वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि उन्हें दक्षिणी चीन के गैंझू में हाल ही में डायनासोर का एक 6.6 करोड़ साल पुराना अंडा मिला है, इस अंडे में डायनासोर के बच्चे का पूरा जीवाश्म मिला है। यानी उस दौर में अगर कुछ और दिन यह अंडा सुरक्षित रहा होता तो इससे डायनासोर का बच्चा उसी तरह निकलता, जैसे किसी अंडे से मुर्गी का बच्चा निकलता है।

वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर यह अंडा फूटता और इससे डायनासोर निकल पाता, तो यह करीब साढ़े छह से 10 फीट तक लंबा होता। हालांकि, डायनासोर की यह प्रजाति शाकाहारी होती थी। खोजकर्ताओं का मानना है कि यह अंडा किसी तरह के भूस्खलन की वजह से मिट्टी में दब गया और इतने सालों तक मुर्दाखोरों (स्कैवेंजर्स) से बचे रहे।

यह जीवाश्म दक्षिणी चीन के गैंझू में मिला है। इसमें जो डायनासोर पाया गया है, वह टूथलेस थेरोपॉड डायनासोर (जिसे ओविरैप्टोसोर भी कहते हैं) प्रजाति का है। रिसर्चर्स ने इसे बेबी यिंग्लियांग नाम दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम के रिसर्चर फियोन वाइसुम मा के मुताबिक, इतिहास में अब तक मिले डायनासोर के भ्रूणों में यह सबसे बेहतर है।

रिसर्चर फियोन वाइसुम मा और उनके साथियों को इस अंडे में डायनासोर का सिर उसके शरीर के नीचे मिला और इसके पैर दोनों तरफ फैले थे। साथ ही पीठ भी मुड़ी हुई पाई गई। अब तक मिले डायनासोर के भ्रूणों में इस तरह की स्थिति नहीं पाई गई थी। लेकिन आधुनिक समय के पक्षी अपने अंडे में कुछ इसी स्थिति में होते हैं।

खोज करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, पक्षी आमतौर पर अपना सिर दाहिने पंख के पीछे छिपाकर अपनी चोंच से अंडा तोड़ते हैं। लेकिन जो भी पक्षी अपना सिर छिपा नहीं पाते, उनके अंडा तोड़ने के बावजूद मृत होने की संभावना ज्यादा होती है। रिसर्चर फियोन वाइसुम मा ने कहा कि जिस तरह की स्थिति में डायनासोर का भ्रूण मिला है, उससे यह संकेत मिलता है कि आधुनिककाल के पक्षियों के अंडे में रहने की स्थिति उनके डायनासोर पूर्वजों से ही तय हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top