Elections news

दिल्ली MCD चुनाव 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जारी की 10 गारंटी

दिल्ली MCD चुनाव 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी जारी की हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा केवल झूठ बोलती है। पिछली बार भी उन्होंने शपथ पत्र जारी किया था और कोई काम नहीं किया।

इस बार वचन पत्र जारी कर के लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि एमसीडी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार भवन विभाग में है। हम निगम ने भ्रष्टाचार को खत्म कर घर बनाने में नक्शे बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाएंगे।

ये हैं केजरीवाल की गारंटी
1. कचरा मुक्त बनाएंगे दिल्ली
2. भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी
3. पार्किंग की समस्या
4. आवारा पशुओं की समस्या
5. सड़कें और गलियों को पक्का किया जाएगा
6. दिल्ली नगर निगम अस्पताल डिस्पेंसरी स्कूल को शानदार बनाया जाएगा
7. कर्मचारियों से वादा-कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।
8. सभी कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन
9. व्यापारियों की समस्या दूर की जाएगी

10. रेहड़ी पटरी वालों की समस्या होगी दूर

Most Popular