Health

देश में कोरोना अपडेट: देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में आए देश में 842 नए मामले, 1 की हुई मौत

देश में कोरोना: देश में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। आज एक हजार से भी कम मामले सामने आए हैं।

आज यानी 11 नवंबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 842 नए मामले सामने आए। इससे पहले 10 नवंबर 1,016 नए मामले सामने आए थे। जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 44664810 पर पहुंच चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से एक की मौत हुई है। इस संक्रमण से अब तक 530520 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,271 बताई गई है। देश भर में 44121538 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 641,523 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 219.8 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.04 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

Most Popular