दुर्गा पूजा: कोलकाता की दुर्गा पूजा है विश्व प्रसिद्ध, इस बार दुर्गा पूजा में लगेगी 11 फीट ऊंची 1000 किलो की मूर्ति, 35 लाख रुपये लागत

कोलकाता: कोलकाता की दुर्गा पूजा कई मायनों में खास होती हैं। यहां अलग-अलग थीम पर दुर्गा पंडाल को बनाए ही जाते हैं वहीं यहां दुर्गा पूजा के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी देखने को मिलती हैं। कोलकाता इस समय दुर्गा पूजा के रंग में रंगा हुआ हैं। चारों तरफ भक्तिमय माहौल हैं।

इस बीच उत्तरी कोलकाता में दुर्गा पूजा के अवसर पर 1000 किलोग्राम से ज्यादा वजन की मूर्ति स्थापित होगी। 11 फीट ऊंची यह मूर्ति बेनियाटोला सर्बोजेनिन दुर्गा पूजा समिति के मंडप में लगाई जाएगी। खास बात यह है कि यह मूर्ति अष्टधातु से बनाई गई है।
सोवाबाजार बेनियाटोला सरोबजनीन दुर्गोत्सव समिति को 78 साल पूरे हो चुके हैं। समिति ने दावा किया कि पूजा में सबसे ज्यादा वजन (1,000 किलोग्राम) वाली अष्टधातु की यह मूर्ति अब तक की सबसे भारी मूर्ति है। मूर्ति को बनाने में पच्चीस से ज्यादा कारीगरों ने दिन-रात मेहनत की और करीब 35 लाख रुपये की लागत से इस मूर्ति का निर्माण किया गया है। प्रसिद्ध मूर्तिकार मिंटू पाल इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रभारी थे।

पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। कोलकाता की दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है। कोलकाता में हर साल नए अंदाज मं दुर्गा पूजा मनाई जाती है जो चर्चा का विषय रहती है। कोलकाता में अलग-अलग थीम पर हर साल दुर्गा पूजा देखने को मिलती है।