बॉलीवुड: कोरोना काल में लाखों लोगों का मसीहा बनें सोनू सूद बिहार पहुंचे, लिट्टी-चोखा से हुआ जबरदस्त स्वागत

सोनू सूद: कोरोना काल में लाखों लोगों का मसीहा बनें बॉलीवुड सोनू सूद गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना जा पहुंचे है। जब सोनू बिहार की राजधानी पटना पहुंचे जहां लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके चाहने वाले अपने फेवरेट सितारे के लिए बिहार की मशहूर डिश लिट्टी चोखा लाए थे। सोनू ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाया।

इस वीडियो को सोनू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद ही शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर को लिट्टी चोखा का स्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, ‘बिहार ने स्वागत लिट्टी चोखा से किया। आभार।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया।

एक्टर के वीडियो पोस्ट करते ही यह तेजी से वायरल होने लगा। लोग जमकर एक्टर के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने दुनियाभर के लोगों के बीच में यह इज्जत कमाई है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘किंग ऑफ बिहार।’ इसके अलावा बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

बॉलीवुड के अलावा सोनू साउथ में भी बहुत मशहूर हैं। वह अब तक कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। एक्टर सोनू सूद फिल्मों के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी काफी मशहूर हैं। लोगों की मदद के लिए वह हर समय सबसे आगे खड़े नजर आते हैं। यही वजह है कि पूरे देश में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर जहां भी जाते हैं लोग उनके लिए इकट्ठा हो जाते हैं।