कर्नाटक: कर्नाटक मे पीएम मोदी ने युद्धपोत INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को किया समर्पित, विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

कर्नाटक: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरे का दूसरा दिन है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोचीन में देश के पहले स्वदेशी युद्धपोत INS विक्रांत को भारतीय नौसेना को समर्पित कियाl यह भारत के समुद्री इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा और सबसे जटिल युद्धपोत है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे l इसके अलावा नौसैनिक ध्वज (निशान) का भी अनावरण भी किया l

इस खास मौके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार दोपहर कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु का दौरा किया, जहां वह करीब 3,800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण व औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन तथा शिलान्यास किये। वह एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किये।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब से कुछ समय पहले कोच्चि में भारत के सबसे पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर के लोकार्पण ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है और अब यहां मंगलुरु में 3,700 करोड़ से अधिक रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन हुआ है।

* उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत सिर्फ 3 वर्षों में ही देश में 6 करोड़ से अधिक घरों में पाइप से पानी की सुविधा पहुंचाई गई। कर्नाटका के भी 30 लाख से ज्यादा ग्रामीण परिवारों तक पहली बार पाइप से पानी पहुंचा है। पिछले 8 वर्षों में देश में गरीबों के लिए 3 करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं।
* उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के करीब 4 करोड़ गरीबों को अस्पताल में भर्ती रहते हुए मुफ्त इलाज मिल चुका है। इससे गरीबों के करीब 50 हजार करोड़ रुपए खर्च होने से बचे हैं। आयुष्मान भारत का लाभ कर्नाटका के भी 30 लाख से अधिक गरीब मरीज़ों को मिला है।

* उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी गरीबों के लिए 8 लाख से ज्यादा पक्के घरों के लिए स्वीकृति दी गई है। मध्यम वर्ग के हजारों परिवारों को भी अपना घर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की मदद दी गई है।