G-20: भारत 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 की करेगा अध्यक्षता, देशभर में होंगी 200 से ज्यादा बैठकें

G-20: भारत 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा l अध्यक्षता के इस कार्यकाल का समापन 2023 में भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के साथ होगा। जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है, जो कि वैश्विक आर्थिक प्रशासन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एक दिसंबर 2022 को भारत विश्व की ताकतवर अर्थव्यवस्था वाले 20 देशों के समूह जी-20 का अध्यक्ष बनने जा रहा है। 30 नवंबर 2023 तक एक साल के कार्यकाल में देशभर में जी-20 की 200 से ज्यादा बैठकें आयोजित की जाएंगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार जी-20 के शासनाध्यक्षों या प्रमुखों की शिखर बैठक 9 और 10 सितंबर 2023 को दिल्ली में होगी।

जी-20 विश्व के प्रमुख विकसित और विकासशील देशों का अंतर सरकारी संगठन है। इसमें अभी 19 देश- अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडानेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मेक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, अमेरिका व यूरोपीय संघ शामिल हैं।

जी-20 देशों की सामूहिक ताकत को देखें तो इनका विश्व की सकल जीडीपी में 85 फीसदी योगदान है। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में 75 फीसदी हिस्सा है और दुनिया की दो-तिहाई आबादी इन देशों में निवास करती है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का यह प्रमुख मंच है।