मंकीपॉक्स: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का आठवां मरीज, 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला का मंकीपॉक्स टेस्ट आया पॉजिटिव

मंकीपॉक्स: कोरोना संक्रमण का खतरा अभी पूर्ण रूप से खत्म भी नहीं हो पाया था कि अब मंकीपॉक्स का खतरा शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस के बीच मंकीपॉक्स भी डराने लगा है। दिल्ली में मंकीपॉक्स का 8वां मामला आया है, जिसमें 30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आया है। आधिकारिक सूत्रों ने  यह जानकारी दी।

30 वर्षीय नाइजीरियाई महिला का मंकीपॉक्स टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद यह राजधानी का आठवां और देश में वायरल बीमारी का 13वां मामला बन गया है। महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब देशभर में मंकीपॉक्स की कुल संख्या 13 हो गई है।