यूपी: आज डिप्टी सीएम केशव बोले- मदरसे के सर्वे पर राजनीति से बाज आए विपक्ष, अखिलेश यादव पर कसा तंज

यूपी: उत्तर प्रदेश में मदरसा सर्वेक्षण को लेकर उठ रही आशंकाओं और तेज होती राजनीति के बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कहा कि मदरसों का सर्वे एक सामान्य प्रक्रिया है। कहीं कोई गड़बड़ी है तो उसे दुरुस्त किया जा सकता है। गैर पंजीकृत मदरसों का पंजीयन कराने की भी संभावना है। विपक्ष इस पर राजनीति करने से बाज आये।

लखीमपुर में सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या को उन्होंने बेहद पीड़ादायक बताया। कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डबल इंजन की सरकार में न अपराधी बच पाएगा और न ही उसे कोई बचा पाएगा।

उन्होंने जिला प्रशासन को नवरात्रि तक शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। वर्षाकाल के बाद जिले की अन्य सड़कों की भी मरम्मत कराई जाएगी। भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर सरकार गंभीर है।

एक सवाल पर उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी उनके साथ सहानुभूति है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है। मैं डॉक्टर होता तो उन्हें जरूर दवा देता। वे आजमगढ़ और रामपुर तक गंवा चुके हैं। अखिलेश पहले अपने विधायक बचाएं।