India

पंजाब: पंजाब में आज डेरा ब्यास आएंगे पीएम मोदी, पंजाब में बढ़ाई गई सुरक्षा, किसान नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने का किया एलान

पंजाब: 5 नवंबर यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल दौरे पर रहेंगे, लेकिन इससे पहले वह पंजाब में अमृतसर के ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे पर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह से मुलाकात करेंगे। यह एक राजनीतिक दौरा हो सकता है, लेकिन उनके ब्यास पहुंचने से पहले किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने डेरा मुखी से भी उन्हें न मिलने का अनुरोध किया है।

इस दौरान उनके दौरे को लेकर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। किसान नेताओं के विरोध को देखते हुए डेरा ब्यास और उससे लगते इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने पर पंजाब सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। लिहाजा इस बार उनकी सुरक्षा में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है।

डेरा ब्यास के बाद वह हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर और सोलन में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सुरक्षा का अग्रिम दस्ता पहले ही जालंधर पहुंच चुका है। शुक्रवार को पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने पीएम के प्रवास को लेकर सुरक्षा के इंतजाम का जायजा लिया।

उधर, किसान नेताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंकने और प्रदर्शन करने का एलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर ने गोल्डन गेट समेत कई जगहों पर पुतले फूंकने की बात कही है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top