Uttar Pradesh

यूपी: आज होगी योगी की कैबिनेट मीटिंग, नवरात्र पर महिलाओं को स्वास्थ्य लाइन का मिलेगा उपहार

यूपी: मंगलवार को यानि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती हैं। इसमें दो निजी विश्वविद्यालयों को मान्यता संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। साथ ही पूर्व में खुले निजी विवि को प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। इसके अलावा औद्योगिक विकास विभाग के दो प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है।

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार शारदीय नवरात्र के पहले दिन तीन अक्तूबर को महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण की शुरुआत करेगी। इसके तहत महिलाओं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महिला स्वास्थ्य हेल्पलाइन को लांच किया जाएगा। महिला पावर लाइन 1090 की तर्ज पर स्वास्थ्य हेल्पलाइन को शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को सुलभ स्वास्थ्य सेवा सहायता देना है जिन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने में बाधा का सामना करना पड़ता है।

इस हेल्पलाइन के जरिये महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ टेली परामर्श की सुविधा दी जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को सुदूर अस्पताल के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। यह हेल्पलाइन महिलाओं को गोपनीय चिकित्सा सहायता देने में मदद करेगी। इससे ग्रामीण यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अनुसार नई स्वास्थ्य हेल्पलाइन महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुलझाने में भी मदद करेगी।

मिशन शक्ति की शुरुआत 17 अक्तूबर 2020 को हुई थी। इसके बाद 26 फरवरी 2021 को दूसरा चरण, 21 अगस्त 2021 को तीसरा चरण और 14 अक्तूबर 2022 को चौथा चरण शुरू हुआ था। अब पांचवें चरण में महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है। मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओ व बालिकाओ के अल्प व दीर्घ कालीक सेवाओ के द्वारा देखभाल, सुरक्षा व विकास करना है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top