यूपी: कुत्तों का आतंक बढ़ा, यूपी के नोएडा में टहलने निकले बुजुर्ग पर कुत्ते ने किया हमला, हाथ और पैर में आए 20 टांके, अस्पताल में भर्ती

नोएडा: आजकल कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शांत दिखने वाले कुत्ते अचानक हमलावर होकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। उन्हें काटकर वो इतने बुरी तरह से घायल कर दे रहे हैं, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुत्ते के हमले का एक और मामला सामने आया है। कुत्ते के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया। बुजुर्ग को 20 टांके लगे हैं। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना शनिवार की सुबह गांव सर्फाबाद में हुआ। सर्फाबाद के रहने वाले इस्लाम को शनिवार सुबह लावारिस कुत्ते ने काट लिया। बुजुर्ग सुबह टहलने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आए लावारिस कुत्ते ने पैर पर हमला कर दिया।

छुटाने पर हाथ पर भी हमला कर दिया। जिससे हाथ में बहुत ज्यादा जख्म हो गया। बुजुर्ग द्वारा कुत्ते को छह बार छुड़ाया गया, लेकिन कुत्ता नहीं हटा। बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बुजुर्ग के हाथ में 20 टांके आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्राधिकरण को शहर के साथ-साथ गांवों में भी कुत्तों पर ध्यान देना चाहिए।

उत्तर प्रदेश में कुत्तों के द्वारा हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों लखनऊ में पिटबुल ब्रिड के एक कुत्ते के द्वारा काटने के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद हिंसक प्रजाति के कुत्तों को पालने से रोक लगाने की मांग होने लगी थी।