मऊ: सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनको एक बाद एक कई बड़े झटके मिल रहे हैं। पार्टी के कई बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सुभासपा से किनारा कर लिया हैं। इससे पहले भी अन्तर्कलह के चलते कई बड़े नेता पार्टी पार्टी छोड़ चुके हैं। राजभर से नाराज पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार इस्तीफे दे रहे हैं।
इस बीच मंगलवार को पार्टी के मुख्य सूत्रधार रहे महेंद्र राजभर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर नई पार्टी के गठन की घोषणा कर दी। नई पार्टी का नाम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी रखा। इससे पहले यह कार्यक्रम एक निजी होटल में होना था, लेकिन कार्यक्रम को बदलते हुए महेंद्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उधर बिना सूचना के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचने की सूचना पर प्रशासन ने पुलिस फोर्स को बुला दिया। पुलिस की मौजदूगी में नई पार्टी की घोषणा कर कभी सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दांए हाथ तथा ‘कट्टपा’ नाम से चर्चित महेंद्र राजभर ने अपने बगावती तेवर को कायम रखा। सुभापासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से बगावत कर महेंद्र राजभर ने अंततः अपनी नई पार्टी की घोषणा मंगलवार किया।
इस घोषणा को बकायदा महेंद्र राजभर ने हाल में सुभासपा से इस्तीफा दिए सैकड़ों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन के समक्ष यानी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर की। बताया जा रहा है कि सुभासपा के बागियों ने ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका देने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी l