देश में कोरोना: कोरोना अपडेट: देश में लगातार कोरोना के मामलों में कमी, बीते 24 घंटे में आए देश में 833 नए मामले, 8 की हुई मौत

देश में कोरोना अपडेट: देश में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट आ रही है, पिछले 24 घंटों में नए मामलों में भी कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है। आज एक हजार से भी कम मामले सामने आए हैं।

आज यानी 12 नवंबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 833 नए मामले सामने आए। इससे पहले 11 नवंबर 842 नए मामले सामने आए थे। देश में अब संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 4,46,65,643 हो गयी। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 12,553 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार सुबह आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,528 हो गयी है। आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गयी है।

बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 199 की कमी दर्ज की गयी है। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,22,562 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.79 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।