India

हिमाचल: हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज हिमाचल जाएंगे सीएम धामी, तीन विधानसभा क्षेत्रों में होंगी जनसभाएं

हिमाचल विस चुनाव: हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। हिमाचल में सत्ता में आने की उम्मीद कर रही भाजपा पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगी। इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सीएम धामी को भी स्टार प्रचारक बनाया है।

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को जिन 19 विस सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें नाहन, पच्छाद, पांवटा साहिब, रेणुका जी, शिलाई, रोहडू, रामपुर, चौपाल, जुब्बल कोटखाई, ठियोग, शिमला (शहरी), शिमला (ग्रामीण), कुसुम्पटी, दून, नालागढ़, सोलन, अर्की, कसौली और किन्नौर शामिल हैं।

पड़ोसी राज्य में उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री रविवार को सुबह 10 बजे चौपाल में जनसभा करेंगे। यहां से वह सिरमौर जिले की पच्छाद विस सीट पर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे। यहां नारग में उनकी दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। यहां से वह पांवटा साहिब के लिए उड़ेंगे। अपराह्न दो बजे उनकी रामलीला मैदान में जनसभा होगी।

Most Popular

To Top