महराजगंज: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पैंतालीस वर्षीय व्यक्ति की मौत

मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महराजगंज: ग्राम पंचायत जगदौर निवासी विनोद पुत्र रामानंद शर्मा उम्र 45बर्ष सोमवार को शौच के लिए मत्स्य पालन केन्द्र के समीप पुल के निकट पहुचे ही थे ,कि महराजगंज से निचलौल के तरफ जा रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। जिससे दुर्गेश को हल्का चोट आया तथा विनोद को गम्भीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी होते है परिजनों ने जगदौर अस्पताल पर लें गये। जहां दुर्गेश को उपचार कर घर भेज दिया गया। तथा विनोद को गम्भीर रूप चोट लगने से डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही सिन्दुरिया पुलिस मौके पर पहुंची।
इस सन्दर्भ में एस ओ सिन्दुरिया नासिर हुसैन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।