देश में कोरोना अपडेट: देश में सक्रिय मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटों में देश में 2,141 नए केस, रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंचा

देश में कोरोना: आज देश में कोरोना के मामलों में कल की तुलना में बढ़ोत्तरी आई है। देश में फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। देश में कोविड-19 के मामलों में कभी गिरावट हो रही है तो कभी मामले बढ़ जा रहे है, बीते 24 घंटों की अगर बात करें तो देश में 2,141 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों में भी गिरावट आई है।

आज यानी 20 अक्टूबर 2022 को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,141 नए मामले सामने आए। आंकड़ों को देखें तो देश में अब सक्रिय मामलों की दर 0.06 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर 98.8 फीसदी पर पहुंच चुकी है।

पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की जान गई है, पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,579 बताई गई है। यदि दैनिक सक्रिय मामलों की दर की बात की जाए तो वो 0.85 फीसदी रही। गौरतलब है कि अब तक 89.9 करोड़ जांच की जा चुकी हैं, बीते 24 घंटों में 2,51,515  जांच की गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 44636517 पर पहुंच चुकी है। इस संक्रमण से अब तक 528943 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि देश भर में 44082064 मरीज ठीक हो चुके हैं। भारत में प्रति दस लाख लोगों पर करीब 639,063 टेस्ट किये गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक वैक्सीन के 219.5 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं।