Other states

पंजाब की सियासत से बड़ी खबर, सुखपाल सिंह खैरा Congress में शामिल

एक तरफ जहां पंजाब कांग्रेस में कलह की स्थिति देखी जा रही है| वहीं, दूसरी ओर खबर आई है कि कभी कांग्रेस का हिस्सा रहने वाले सुखपाल सिंह खैरा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में एक बार फिर शामिल हो गए हैं| और सिर्फ सुखपाल सिंह खैरा ही नहीं दो अन्य बड़े नेता जगदेव सिंह कमलू, विधायक मौर और पीरमल सिंह धौला, विधायक भदौर ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है|

गौरतलब है कि, सुखपाल सिंह खैरा इस समय आम आदमी पार्टी में रहते हुए चुने गए विधायक है| हालाँकि, अब सुखपाल सिंह खैरा का आप से कोई सम्बन्ध नहीं है| 2017 में सुखपाल सिंह खैरा पर गलत गतिविधियों के आरोप लगने के बाद आप ने उनको पार्टी से ससपेंड कर दिया था| इसके बाद जनवरी 2019 में खैरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और फिर अपनी पार्टी पंजाब एकता पार्टी का गठन कर लिया| बतादें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले सुखपाल सिंह खैरा कांग्रेस के नेता थे और इस पार्टी में रहते हुए भी वह विधायक चुने जा चुके हैं|

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top