India

कांग्रेस: आज कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ पहुंचेगी ओडिशा, कई जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 24वां दिन है। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोडों न्याय यात्रा इस समय मणिपुर में है। मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24वें दिन ओडिशा में प्रवेश करेगी। 14 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत से शुरू हुई इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता अलग-अलग राज्यों में लोगों से मिल रहे हैं। झारखंड की यात्रा समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस ओडिशा का रूख करेगी। मंगलवार को राहुल ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले से प्रवेश करेंगे।

ओडिशा में कांग्रेस के नेताओं ने राहुल के स्वागत की तैयारी की है। ओडिशा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का सुंदरगढ़ जिले के औद्योगिक शहर बीरमित्रपुर में स्वागत करेंगे। इस शहर में कांग्रेस के बैनर, कट-आउट और होर्डिंग्स अच्छी खासी तादाद में देखे गए हैं। ओडिशा के दो पश्चिमी जिलों सुंदरगढ़ और झारसुगुड़ा में लगभग 200 किमी की यात्रा की योजना है।राहुल की यात्रा को लेकर स्थानीय जनता उत्साहित है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शरत पटनायक ने कहा, राहुल गांधी मंगलवार दोपहर बीरमित्रपुर पहुंचेंगे। बीजा बहाल क्षेत्र में भारत जोड़ो न्याय यात्रा विराम लेगी। कांग्रेस की योजना के मुताबिक 10 किलोमीटर की यात्रा के बाद राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेस नेता रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन यात्रा दोबारा शुरू होगी। बुधवार को राउरकेला के उदितनगर से पानपोश तक 3.4 किलोमीटर की पदयात्रा की योजना है। पानपोष में राहुल जनता को संबोधित भी करेंगे। अगले दिन रानीबांध से यात्रा फिर से शुरू होगी। राहुल राजगांगपुर में भी एक रैली को संबोधित करेंगे। सुंदरगढ़ शहर में पदयात्रा के बाद राहुल झारसुगुड़ा के अमलीपाली मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे। इससे पहले भी जनसभा को संबोधित करने की योजना है। 8 फरवरी को राहुल गांधी झारसुगुड़ा के ओल्ड बस स्टैंड से यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगे। झारसुगुड़ा के कनकटोरा से यात्रा शुरू होने के बाद यात्रा छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विगत 9 जनवरी को भुवनेश्वर में रैली को संबोधित किया था। यात्रा के दौरान 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top