Politics

यूपी चुनाव 2022: ओवैसी के काफिले पर दो लोगों ने चलाईं तीन-चार गोलियां, चुनाव आयोग से मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग

यूपी चुनाव 2022: एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी मेरठ के किठौर में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली लौट रहे काफिले पर पिलखुवा के छिजारसी टोल पर कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। करीब चार राउंड फायरिंग की बात कही जा रही है। ओवेसी की कार में दो गोली लगीं। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक को टोलकर्मियों की मदद से पुलिस ने दबोच लिया। घटना के तुरंत बाद टोल कर्मियों ने कुछ कदम पर स्थित चौकी पुलिस को सूचना दे दी थी। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

हालांकि औवेसी ने ट्वीट कर तीन चार युवकों द्वारा फायरिंग की बात कही है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि उनकी कार में गोली लगी और पंचर भी हो गया। वे सुरक्षित हैं और दूसरी कार में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गए। सूचना के बाद हापुड़ डीएम अनुज सिंह, एसपी दीपक भूकर सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है। इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

पिलखुवा सीओ तेजवीर सिंह ने बताया कि घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो युवकों ने हमला करते नजर आ रहे हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हथियार बरामद कर लिए गए हैं और एक हमलावर को हिरासत में लिया गया है। असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि गोलीबारी की घटना की स्वतंत्र जांच कराई जाए। स्वतंत्र जांच कराना यूपी सरकार और मोदी सरकार की जिम्मेदारी है। मैं इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात करूंगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top