Uttar Pradesh

यूपी: ग्रामीण ने गांव के लिए मांगी बिजली तो, भाजपा विधायक ने वोट के लिए बेटे की खिलायी कसम

यूपी: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र से भाजपा के विधायक वीर विक्रम सिंह ने एक ग्रामीण द्वारा अपने यहां लाइट लगवाने की फरियाद करने पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण अपने बेटे की कसम खाकर कहे कि उसने उन्हें वोट दिया है। अपेक्षा उसी से की जाती है जिसे कुछ दिया जाए।
खबरो के मुताबिक, भाजपा विधायक हाल में संपन्न वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र में अपने विकास कार्यों का जिक्र कर रहे थे, तभी एक ग्रामीण ने उनसे अपने यहां लाइट लगवाने की बात कह दी।

इस पर विधायक ने कहा ‘तुम गंगा की तरफ हाथ करके या अपने लड़के की कसम खाकर कहो कि तुमने हमें वोट दिया है, तो हम आज ही तुम्हारे घर पर लाइट लगवा देंगे। अपेक्षा उससे की जाती है जिसे आप कुछ दो।’

जब ग्रामीण ने कहा कि वह तो फरियाद कर रहा है, तो विधायक ने कहा ‘फरियाद उससे करो, जिसे तुम कुछ दो। अगर तुमने दिया होता तो तुम्हारा मेरी छाती पर चढ़ने का अधिकार होता। आप हमें बेवकूफ बनाने का प्रयास न करो…. हमारे पिता चार बार विधायक रहे। हम विधायक बने। कोई ऐसे थोड़ी ना बने। हर बूथ पर किसने हमें वोट दिया, क्या यह हमें मालूम नहीं है? आप हमें वोट देते और हम अगर आपको (लाइट) न देते तब आप हमें बताते।’

विधायक वीर विक्रम सिंह ने इस बारे में मीडिया को बताया कि ग्रामीण उन पर अपने घर में लाइट लगवाने का दबाव बना रहा था। उस लाइट की कीमत 10 लाख रुपए है। ऐसे में सरकार की योजना के तहत यह लाइट सार्वजनिक स्थानों पर ही लगाई जाती है।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top