राजनीति: NDA के साथ गठबंधन करने के बाद जयंत बोले- देश के लोगों के लिए हम कुछ अच्छा करना चाहते…..

लोकसभा चुनाव: लोकसभा चुनाव के लिए जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के एनडीए में शामिल होने की चर्चा जोरो पर थी। अब इस पर विराम लग गया है, क्योंकि जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल अब एनडीए का हिस्सा होगी। इसकी औपचारिक घोषणा भी हो गईं है। इस गठबंधन का लाभ बीजेपी को मिलेगा। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने एनडीए में शामिल होने का एलान कर दिया है। अब पश्चिमी यूपी में चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।अब आगामी लोकसभा चुनाव में जाट वोट बैंक भी भाजपा की तरफ आता दिखाई देगा।

रालोद के एनडीए के साथ गठबंधन करने से कुछ विधायकों और पदाधिकारियों में नाराजगी होने की चर्चाएं चल रही थीं। जिस पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने खुद सफाई दी है। उन्होंने दिल्ली में अपने पिता चौधरी अजित सिंह की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। चौधरी जयंत ने पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी का एक भी विधायक इस फैसले ने नाराज नहीं है। उन्होंने एनडीए में शामिल होने की बड़ी वजह भी बताई।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि इससे कोई भी विधायक नाराज नहीं है। इसके लिए सभी विधायकों से सलाह की गई थी और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करके फैसला लिया। बल्कि बहुत कम समय में परिस्थितियों के कारण यह फैसला लेना पड़ा। अपने लोगों और देश के लोगों के लिए हम कुछ अच्छा करना चाहते हैं। इसलिए भी यह फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया। वह मेरे परिवार और दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के किसान और नौजवान का सम्मान है। बता दें कि चौधरी चरण सिंह के पोते होने के नाते जयंत उत्तर भारत के जाट समाज में एक बड़े चेहरे के रूप में देखे जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *