Uttar Pradesh

पुरानी रंजिश में दबंगों ने पहले से ही घात लगाए बैठे युवक को पहुंचाया मरणासन्न अवस्था में

लोकेशन: रायबरेली
रिपोर्ट सन्दीप मिश्रा

एंकर- इन दिनों उत्तर प्रदेश के जनपद रायबरेली में क्राइम का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ताजा मामला जनपद रायबरेली के थाना लालगंज ग्राम सनई का पुरवा मजरे कुंडल का बताया जा रहा है जहां 16 जुलाई 2021 समय रात्रि करीब 11:00 बजे पीड़ित का बड़ा भाई रवि शंकर गांव की बारात से वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ते में ही गांव के विपक्षी गढ़ पहले से ही घात लगाए बैठे थे और बड़े भाई को रोक लिया वहीं भद्दी भद्दी गालियां देकर कहने लगे कि आज साले को जान से मार देंगे बहुत बड़ा नेता बन गया है।

दबंगों के हाथ में लाठी डंडा कुल्हाड़ी थी जो कि पीड़ित के भाई के ऊपर जान से मारने के लिए टूट पड़े उसके सिर पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे कि पीड़ित का भाई वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। पीड़ित के गांव के ही दृगपाल व अन्य कई लोग बरात से वापस आ रहे थे तो उन लोगों ने देखा कि पीड़ित का भाई लहूलुहान एवं मरणासन्नअवस्था में रास्ते में हाथ पैर से बंधा हुआ पड़ा मिला। विपक्षीगण पीड़ित के भाई की मरणासन्न स्थिति में परिवार को आता देख वहां से भाग निकले जब पीड़ित के घरवालों को सूचना दी गई तब पीड़ित अपने बड़े भाई को लेकर थाने गया तब वहां पर उसकी डॉक्टरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज में कराई गई । जहां उसकी हालत नाजुक है डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।जहां पर पीड़ित मौत और जिंदगी से जूझ रहा है विपक्षीगण खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अबकी बार साला बच गया लेकिन दोबारा जान से मार देंगे। वही पीड़ित के परिवार वालों ने थाना लालगंज में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अभी तक थाना लालगंज में इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जहां आज सैकड़ों की संख्या में पीड़ित परिवार व गांव के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही विपक्षियों के ऊपर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब देखना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलता है या फिर यूं ही दर-दर न्याय के लिए भटकता रहेगा।

Byte: पीड़ित परिवार के समस्त परिजन

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top