Uttar Pradesh

कृषक उत्पादक संगठन के निदेशको द्वारा हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

देवरिया : अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कृषक उत्पादक संगठन के निदेशको का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि प्रदेश में कुल 612 एफपीओ का पंजीकरण हुआ है एवं कृषि विभाग द्वारा एफपीओ के लिए समस्त योजनाओं में प्राथमिकता देने की बात कही। अपर कृषि निदेशक(बीज एवं प्रक्षेत्र) के द्वारा बताया गया कि दृष्टि योजनान्तर्गत प्रदेश में कुल 60 एफपीओ को लाभान्वित किया गया है। इसके अन्तर्गत बीज विधायन की स्थापना के चयन के मापदण्डों के बारे में विस्तार से बताया गया।

संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना में एफपीओ को प्राथमिकता देते हुए चयन प्रक्रिया एवं लाभ तथा अनुदान के बारे में विस्तार से बताया गया। अपर कृषि निदेशक(बीज एवं प्रक्षेत्र) द्वारा खाद बीज के पंजीकरण एवं लाइसेन्स प्राप्ति हेतु प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार चयन मानक के बारे में बताया गया। निदेशक (कृषि रक्षा) द्वारा कीटनाशी के लाइसेन्स बनवाने की योग्यता एवं चयन मानक के बारे में बताया गया। निदेशक (बागवानी) द्वारा उद्यान विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं में एफपीओ को प्राथमिकता देते हुए सभी योजनाओं के बारे में चर्चा की गयी तथा अनुदान के बारे में बताया गया।

निदेशक द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे में बताया गया तथा तालाब निर्माण, प्रबंधन, विपणन एवं व्रांडिंग के बारे में बताया गया। नवी किसान फाइनेन्स लिमिटेड ने किसानो को ऋण सुविधा प्रदान करने के बारे में बताया, जो भारत सरकार के बनाए गए नियमो के आधार पर अनुदान सहित ऋण उपलब्ध कराता है। निदेशक मण्डी समिति ने बताया कि सभी एफपीओ को स्थानीय स्तर पर मण्डियों में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी तथा उनके लिए भण्डारण तथा उत्पाद के विक्रय की समुचित व्यवस्था मण्डियों पर उपलब्ध करायी जायेगी।

सायंकाल सेन्ट्रल सेक्टर स्कीम ‘‘फारमेशन एण्ड प्रमोशन आफ फार्मर प्रोडूसर आर्गेनाइजेशन’’ के तहत भी वर्चुवल केन्द्रीय कृषि सचिव द्वारा दिया गया और एफपीओ की बढावा देने पर बल दिया गया। इस गूगल प्रशिक्षण से उप कृषि निदेशक डा ए के मिश्र,  जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल, कृषि विभाग, एफपीओ संगठन, नावार्ड आदि से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी गण जुडे रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top