India

मुंबई: नवाब मलिक के बाद घेरे में यशवंत जाधव, शिवसेना पार्षद के परिसरों पर आयकर छापा, मेयर बोलीं- यह बदले की राजनीति

मुंबई: शुक्रवार को आयकर विभाग ने मुंबई में शिवसेना के पार्षद व बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के दो परिसरों पर छापा मारा हैं। जाधव पर 15 करोड़ के घोटाले का आरोप है। आयकर की टीम ने मझगांव स्थित कॉपर कैसल पर भी छापा मारा। यह जाधव का दूसरा आवास है।

माना जा रहा है कि यह छापेमारी इसी सिलसिले में की गई है। इससे पहले राकांपा नेता व मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की थी। मलिक फिलहाल 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। उन्हें दाउद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है।

शिवसेना नेता जाधव के मझगांव स्थित आवास पर शुक्रवार को आयकर टीम पहुंची। आयकर टीम के साथ सीआरपीएफ जवानों का दल था। जाधव के घर पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाधव पिछले पांच साल से स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। भाजपा उन पर फर्जी कंपनियों के जरिए वित्तीय हेराफेरी का आरोप लगा रही है। बीते दिन जाधव की पत्नी यामिनी जाधव ने नवाब मलिक के खिलाफ ईडी कार्रवाई के विरोध में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था।

शिवसेना पार्षद जाधव के घर छापे के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर मौके पर पहुंचींं। उन्होंने कहा कि शिवसैनी कुछ अनुचित नहीं करते।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top