Uttar Pradesh

बाल- बाल बचें : जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जाते समय हुई कार दुर्घटना ग्रस्त

यूपी: शुक्रवार को वाराणसी में जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की वाराणसी से अपने गृहनगर गाजीपुर जाते समय कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। भाग्य अच्छा रहा कि हादसे में उप राज्यपाल कोई चोट नहीं पहुंची। राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर लगाए गए लोहे के पिलर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

लोहे के पिलर के बीच से वाहन निकालने के चक्कर में गाड़ी का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक चक्का पंक्चर भी हो गया। पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए। उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी में बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए अफरातफरी की स्थिति रही। रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शुक्रवार को गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद समेत अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे तो क्षेत्र के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा रेवतीपुर में माता भवानी के मंदिर में भी पूजा अर्चना में शामिल होंगे। उप राज्यपाल के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top