Culture

भाई दूज: आज पांच दिवसीय दीपोत्सव का अंतिम दिन, भाई दूज त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है

भाई दूज: शनिवार को यानि आज भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय दीपावली पर्व के अंतिम दिन भाई दूज होती है। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों को घर बुला कर उनका टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।

धर्म ग्रंथों के अनुसार कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उन्हें यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा महत्व माना जाता है।

मुहूर्त
प्रात: काल 10:30 बजे से 12:06 बजे तक।
दोपहर में 1:50 बजे से 3:20 बजे तक।

शोभन योग में होगा टीका
शनिवार को बहनें भाइयों को टीका करके उनकी दीर्घायु की कामना करेंगी। शनिवार को अनुराधा नक्षत्र शोभन योग, अमृत योग और केदार योग रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top