दिल्ली: देश की आजादी को 75 साल पूरे होने को लेकर जशन की तैयारियां देशभर में चल रही है। इसी क्रम में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। अगस्त का महीना शुरू होते ही दिल्ली में चहल-पहल है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है l
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बताया कि चार अगस्त को दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश आजादी के 75 साल का जश्न मना रहा है। चार अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे इकट्ठे होंगे और दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि सभी लोग उस दिन संकल्प लेंगे कि भारत अब रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। सभी 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को दुनिया के नंबर एक देश बनाएंगे।आजादी का जश्न मनाने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने के लिए 4 अगस्त को हजारों बच्चे दिल्ली में इकट्ठा होंगे।
