India

ससंद: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान ससंद में सोनिया गांधी व स्मृति ईरानी के बीच हुई तीखी नोकझोंक, सोनिया ने स्मृति से कहा- Don’t talk to me…

अपमानजनक टिप्पणी: देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर जमकर हंगामा हो रहा है। राष्ट्रपति को टीवी पर ’राष्ट्रपत्नी’ कहने का विरोध करते हुए संसद की कार्यवाही भी बाधित हुई है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच ससंद में जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मामले में माफी मांगने को कहा। वहीं संसद में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सोनिया गांधी से माफी की मांग की तो वहीं कांग्रेस के सांसद भी जमकर हंगामा करने लगे। इन सब के बीच विवाद उस समय और बढ़ गया जब सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सूत्रों के अनुसार सोनिया ने स्मृति से Don’t Talk To Me तक कह दिया। सोनिया के इतना कहते ही स्मृति भी गुस्से में लाल हो गईं और दोनों ओर से खूब बहस होने लगी। ये बहस 2 से 3 मिनट चली। उधर, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सोनिया गांधी पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सवाल करने पर इतना भड़क गईं कि भाजपा नेताओं से उन्होंने बदतमीजी की।

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लोकसभा की कार्यवाही के दौरान भाजपा के सभी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ‘सोनिया गांधी माफी मांगो’ के नारे लगाने लगे। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही स्थगित हुई तो सोनिया गांधी बाहर जा रही थीं लेकिन नारेबाजी के बीच सोनिया गांधी वापस लौट कर रमा देवी के पास आईं और कहा कि मेरा नाम क्यों लिया जा रहा है, अधीर रंजन चौधरी ने तो माफी मांग ली है। इसी बीच रमा देवी के पास खड़ी स्मृति ईरानी ने सोनिया गांधी से कहा कि मैम मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकती हूं। इसपर सोनिया भड़क गईं और स्मृति को डांट लगाते हुए कहा कि Don’t talk to me,  इसके बाद स्मृति और सोनिया गांधी के बीच तीखी बहस हुई।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top