वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। दिवाली से पहले ठीक एक दिन पहले सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है। 10 ग्राम सोने की कीमत में आज 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 48,830.00 रुपए है। वहीं चांदी में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एक किलो चांदी 2.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,830.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,660.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 64,600.00 रुपए में मिल रही है।
वहीं दूसरी ओर प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 44,605 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,660 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,678 और 24 कैरेट सोना 48,740 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,880 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,960 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,063 और 24 कैरेट 49,160 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।
