धनतेरस यानी धनत्रयोदशी का पर्व इस बार भी कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस बार यह 2 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर, औषधि के देवता धनवंतरी और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। धनतेरस के दिन किसी वस्तु की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।
विशेष रूप से इस दिन सोना, चांदी या बर्तन आदि खरीदने से घर में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि दीपावली के महापर्व की शुरूआत धनतेरस के त्योहार से होती है। इस बार धनतेरस का त्योहार 02 नवंबर दिन मंगलवार को है। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि धनतेरस का पर्व क्यों मनाया जाता है और इस दिन का महत्व क्या है।
