सऊदी अरब के शहर रियाद में गुरुवार, 21 अक्टूबर को WWE क्राउन ज्वेल मेगा इवेंट 2021 का महामुकाबला होने जा रहा है। WWE इतिहास के दो सबसे बड़े सुपर स्टार्स रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच खिताबी जंग को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले में पॉल हेमन भी दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दे सकते हैं। साथ ही इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि इन सभी मैच को आप भारत में कब और कहां देख सकते हैं।
बता दें कि सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क चार अलग-अलग भाषाओं में WWE क्राउन ज्वेल लाइव का प्रसारण करेगा। सोनी टेन 1 चैनल पर अंग्रेजी कवरेज होगा, जबकि सोनी टेन 3 चैनल पर ये इवेंट हिंदी में ब्रॉडकास्ट होंगे। सोनी टेन 4 चैनल तमिल और तेलुगु में होंगे। WWE क्राउन ज्वेल 2021 SonyLIV ऐप पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।
